लॉयन न्यूज, बीकानेर। आलमारी का लॉक ठीक करने आये दो युवक आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के पाबुबारी के अंदर डिडूसिपाईयों के मौहल्ले की। इस संबंध में वईदा पत्नी मोहम्मद इकबाल ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसाार परिवादिया ने रिपोर्ट दी कि घर पर आलमारी का ताला खराब पड़ा था जिसको ठीक करवाने के लिए 16 मार्च को मौहल्ले की गली नंबर 2 में दो युवक ताला ठीक करने की आवाज लगा रहे थे। जिनको आलमारी का लॉक ठीक करने के लिए बोला। उसके बाद दोनों युवक घर के अंदर आ गए और आलमारी का लॉक चैक करने लगे। इन युवकों ने परिवादिया का कहा कि आलमारी लॉक की पत्ती खराब है जो हमें बाजार से लानी पड़ेगी। परिवादी से 20 रुपये लेकर ये दोनों युवक वहां से निकल गए। काफी देर तक दोनों युवक वापिस नहीं आए तो परिवारजनों ने आलमारी को चैक किया, जिसमें से दो सोने की अंगुठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, एक चांदी का हार, नाक की बालिया-लोंग, दो सोने की बालिया, एक चांदी का बुंदा और 55 हजार रुपये नकद आलमारी से गायब थे जो कि आलमारी का लॉक ठीक करने आये दो युवक चुराकर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


टिप्पणियाँ