-पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल
लॉयन न्यूज,बीकानेर/चुरू। प्रेम जाल के जरिये लव जिहाद में फंसाकर अपहरण करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में चुरू के सरदारशहर में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। लड़की के भाई ने इमरान धोबी के खिलाफ अपहरण व लव जिहाद में फसाने का आरोप लगाया हैं। प्रार्थी ने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को युवती घर से गायब हो गयी थी। जिसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। अब युवती के भाई ने अपहरण और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ