कच्छुआ चाल चल रहा सीवरेज का काम, 15 दिनों से गली बंद, लोग परेशान, देखें वीडियो

लॉयन न्यूज, बीकानेर। बेणीसर बारी में चल रहा सीवरेज का काम कच्छुआ गति के समान चल रहा है। जिसके कारण पिछले 15 दिनों से पूरी गली बंद पड़ी है जो कि इस क्षेत्र की मुख्य गली है। इतना ही नहीं बीच रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े है जिनको सही ढंग से वापिस बंद नहीं किया गया। पानी सप्लाई लाइन भी लीकेज है जिसके कारण सड़क के बीचों-बीच खोदे गए गड्ढे पानी से भर जाते है ये गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण पूरी गली बंद हो चुकी है, आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। वाहन को घर से दूर खड़ा करना पड़ रहा है जो कि चोरी होने का भी डर रहता है।

Related Posts



टिप्पणियाँ