भाजपा ने मानमल तो कांग्रेस ने श्याम को सौंपा सिंबल,सेंधमारी के कयास उफान पर

लॉयन न्यूज,बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के सिंबल वितरण कर दिए हैं। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 40 वार्डो में से 23 सीटें जीतकर बढ़त बना चुकी बीजेपी ने मानमल को सिंबल दिया हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस ने भी श्याम सुंदर को सिंबल दे दिया हैं। समाजसेवी और भाजपा नेता जुगल तावणिया की पुत्रवधू प्रीति शर्मा और कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत के बेटे ललित सारस्वत निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।

विदित रहे हे कि जुगल तावणियां की पुत्रवधू भाजपा से जीतकर आयी है तो ललित सारस्वत कांग्रेस से। ऐसे में कहीं प्रीति शर्मा 23 सीटें जीतकर बढ़त बना चुकी भाजपा के किले में सेधमारी ना कर दे। देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के लिए अपने गढ़ को बचाकर रखने की चुनौती हैं। क्योंकि जुगल तावणियां और ताराचंद एक ही समाज से आते है ऐसे में कहीं ये पार्टी से उपर उठकर खुद के पॉवर और सामाजिक प्रतिष्ठा की लड़ाई ना बन जाए। देखने वाली बात होगी की बढ़त बना चुकी बीजेपी को अध्यक्ष के लिए कितने वोट मिलते हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ