लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के तहत आज पुलिस ने डोडा पोस्त के खिलाफ कार्रवाई की हैं। हनुमानगढ़ जिले के संगरिया पुलिस थाने क्षेत्र में यह कार्रवाई की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के बोलावाली गांव के पास से करीब 20 किलो अवैध डोडा पोस्त जप्त किया हैं। पुलिस के आने की सूचना मिलने से ही तस्कर 20 किलो डोडा और बाइक छोड़कर भाग गए। जिनको पुलिस ने जप्त कर लिया हैं। पुलिस बाइक के आधार पर तस्करों की खोजबीन में जुटी हैं।

टिप्पणियाँ