लॉयन न्यूज,बीकानेर। धोखाधड़ी कर कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी उगमकंवर निवासी जयुपर ने खींवसिंह,हनुमानसिंह,लक्षमणङ्क्षसह,राजसिंह,नखतसिंह,खेतसिंह व मूलसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर धोखाधड़ी की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे सरकारी तीन लाख रूपए दिलवाने की झांसा दिया और उसके कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। जिसके बाद आरोपियोंं ने सरकारी सहायता के नाम पर जमीन हड़प ली। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ