लॉयन न्यूज,बीकानेर। 11 जनवरी को नोखा थाना क्षेत्र में हुई नारायण सिंह की हत्या के बाद इस हत्या में मौजूद सभी आरोपियों सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणें ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैं। इस सम्बंध में मेघसिंह ने बताया कि 11 जनवरी को आरोपियों द्वारा धूपलिया गांव में बेरहमी के साथ नारायण सिंह की हत्या कर दी थी।
मेघसिंह ने बताया कि हमारी मांग हे कि जल्द से जल्द इस हत्या के मुख्य आरोपी महावीर सिंह को गिरफ्तार किया जावे। उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को आपसी रंजिश निकालने के उद्देश्य से यह हत्या की गयी थी। 11 जनवरी की शाम को पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए हत्यारों ने कुल्हाड़ी,चाकू और धारदार हथियारों से बड़ी बेरहमी से नारायण सिंह की हत्या कर दी थी।

टिप्पणियाँ