लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। चुरू के सादुलपुर में यह कार्रवाई की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर सादुलपुर के लुटी गांव के पास कार्रवाई करतेे हुए एक कंटेनर को रोका और उसमें तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने डोडा पोस्त को जप्त कर लिया हैं साथ ही दो तस्कर लुधियाना के रवी कुमार और देवानंद को गिरफ्तार कर लिया हैं। अवैध डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ