निगम के कर्मचारी लगवा रहे कोरोना का टीका, हौंसला अफजाई के लिए पहुंची महापौर, देखें वीडियो

लॉयन न्यूज, बीकानेर। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में शुक्रवार को नगर निगम बीकानेर के कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए कोर्ड डिस्पेंसरी में सुबह से लगातार कर्मचारी पहुंच रहे हैं और कोरोना से बचाव का टीका लगवा रहे हैं। इन कर्मचारियों की हौंसला अफजाई करने के लिए मौके पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित पहुंची और कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि एक लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को निगम के कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निगम के सुरक्षा प्रहरियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने का काम किया जिनका शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है जो कि इसके पात्र भी है। उन्होंने बताया कि वे चाहती है कि निगम के सभी कर्मचारी स्वस्थ रहें, ऐसे मुस्कुराते रहें और जल्दी से जल्दी बीकानेर कोरोना मुक्त हो, देशे मुक्त हो।

Related Posts



टिप्पणियाँ