पीबीएम अधीक्षक सिरोही ने किया औचक निरीक्षण,शिकायत हो तो हेल्पलाइन पर करे शिकायत,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते कई समय से विवादो और समस्याओं से झूझ रहे पीबीएम का आज अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिरोही ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक ने कई वार्डो में खुद जाकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षक के साथ कई सीनियर डॉक्टर,रेजीडेंट और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लॉयन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए सिरोही ने बताया कि पीबीएम की कायाकल्प की जिम्मेवारी हमारे साथ-साथ आने वाले मरीजो के परिजनों की भी हैं।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान सिरोही ने बताया कि कई जगह हमें ेटॉयलेट,बाथरूम गंदे मिले हैं। जिनकी नियमित सफाई के लिए ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गयी हैं। सिरोही से जब पूछा गया कि बाहर से जांच के लिए की सबसे बड़ी शिकायत आ रही हैं। इस पर जवाब देते हुए सिरोही ने कहा कि ऐसी कोई भी शिकायत हो तो उसके लिए सूचना पट्ट लगा दिया हैं। जिस पर शिकायत की जा सकती हैं। जिस पर तुरंत एक्शन लिया जायेगा।

सिरोही ने कहा कि सदिग्धों के सम्बंध में सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ ठेकेदार को भी अवगत करवा दिया गया हैं। जिस पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में आए दिन जांचे बाहर से करवाने,साफ सफाई और बुरे व्यवहार की की शिकायते मिलती रही हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ