युवती ने फांसी लगाकर ईहलीला की समाप्त

लॉयन न्यूज,बीकानेर। युवती द्वारा फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी हैं। घटना चुरू के सुजानगढ़ की हैं। जहां पर छोटा खारिया गांव में एक युवती द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सालासर पुलिस मौके पर पहुंची और डिप्टी रामप्रताप विश्रोई मौके का मुआयना किया। हालांकि फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ