अतिक्रमण तोडऩे पर भेदभाव करने का आरोप,पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन और दी चेतावनी,देखें वीडियो
लॉयन न्यूज,बीकानेर। अतिक्रमण तोडऩे में भेदभाव करने और सरकारी दस्तावेजों के आधार पर सड़क चौड़ी करवाने की मांग को लेकर आज वार्ड 7 के निवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर यूआईटी सचिव को ज्ञापन सौंपा हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थें। इन सबकी मांग है कि आमजन के साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भूमाफियों और पंूजीपतियों के दबाव में भेदभाव किया जा रहा हैं।
जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इनकी मांग है कि रांका भवन से लेकर विनायक विहार तक तोड़े जाने वाले अतिक्रमण बिना भेदभाव तोड़े जावें। लॉयन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए स्थानीय पार्षद बजरंग सोखल ने बताया कि कल यूआईटी का दस्ता यहां पर अतिक्रमण तोडऩे के लिए आया था। स्थानील लोगों के विरोध के बाद भी यूआईटी ने आमजन और गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चला दिया था जबकि पूंजीपतियों और धनी लोगों के अतिक्रमण बिना तोड़े ही दस्ता चला गया।
पार्षद ने मांग की हें कि सरकारी दस्तावेजों में जो सड़क बताई जा रही हैं। उतनी सड़क आमजन के लिए की जावे फिर चाहे वो 40 फीट हो या फिर 30 फीट अन्यथा स्थानीय लोगों के सहयोग से धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

टिप्पणियाँ