सात दिन बाद पेट्रोल-डीजल में फिर उबाल, जानिए कितने बढ़े दाम

लॉयन न्यूज, बीकानेर/जयपुर। बजट के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। बीते एक साल में पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 18 रुपए तक की वृद्धि हुई है। लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पेट्रोल-डीजल के कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार सात दिन तक दाम स्थिर रखने के बाद गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल के दाम 38 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ाये गए है। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम अब 92.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.97 रुपए प्रति लीटर हो गए है।

 

बता दें कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी तेजी से बढ़ती है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। कमोबेश पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के भावों में इसी तरह की बढ़ोतरी पूरे देश में हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद नए साल में अब तक पेट्रोल के दाम 3 रुपए 15 पैसे बढ़ चुके हैं और डीजल के दाम में 3 रुपए 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का कारण कच्चे तेल के दामों में वृद्धि को माना जा रहा है।

 

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ