विभिन्न मांगों को लेकर ‘साथिनों’ ने किया प्रदर्शन,सौंपा कलक्टर को ज्ञापन,देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। महिला एकता यूनियन के बैनर तले ‘साथिनों’ में कार्यरत महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा हैं। इस सम्बंध में साथिनों में कार्यरत महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया हैं। इनकी मांग है कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत साथिनों को शीघ्रताशीघ्र राज्य कर्मचारी घोषित किया जावे,साथिनों को राजीव गांधी केन्द्रों में स्थाई कार्यालय दिया जावे,साथिनों को ग्रीष्मकालीन,शीतकालीन अवकाश दिया जावे,डै्रस के एवज में अलग से राशि दी जावे,राजकार्य के लिए यात्रा का भुगतान अलग से दिया जावे,कोविड़-19 के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि दी जावे। इन साथिनों ने ज्ञाापन के माध्यम से बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में बाल विवाह को रोकने,मृत्यु भोज पर रोक लगाने,घूंघट प्रथा सहित महिला उत्पीडऩ के कार्य हो ये सब कार्य साथिनों द्वारा ही किया जाता हैं। ऐसे में उनका ध्यान रखा जाना चाहिए।
टिप्पणियाँ