एनजीओ के नाम से कैंप लगा बुढ़ापा पेंशन, बस व ट्रेन के फ्री पास बनवाने के नाम पर वसूली

लॉयन न्यूज,बीकानेर। फर्जी एनजीओं के नाम पर फार्म भरवाने और पैसे ऐठनें का मामला सामने आया हैं। घटना श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी क्षेत्र की हैं। जहां पर एक फर्जी एनजीओ को पास बनाने और बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाने के नाम पर वसूली करते पकड़ा गया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों की रिपोर्ट पर पुरानी आबादी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच एएसआई महेंद्रसिंह पडि़हार को दी गई है। परिवादी वार्ड नंबर 4 निवासी रामकिशन व वार्ड 16 निवासी ज्योति की ओर से दिए गए संयुक्त परिवाद में बताया है कि महिला शक्ति एनजीओ के नाम से इस संस्था की उपाध्यक्ष बताई जा रही महिला सीमादेवी पुरानी आबादी में हर जगह जाकर कैंप लगाकर लोगों से 100 रुपए वसूल रही है। मंगलवार शाम को उसने सुखवंत सिनेमा के पीछे सड़क आम पर ही ऑफिस लगा रखा था। वह महिलाओं को बुढ़ापा पेंशन बंधवाने, लोगों को रोडवेज बस व ट्रेन के निशुल्क यात्रा पास बनवाकर देने व बच्चों की छात्रवृत्ति शुरू करवाने के नाम पर फार्म भरवाते पकड़ा।

महिला से इस संबंध में पूछा गया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नगरपरिषद के कर्मचारी को मौके पर बुलाकर इस संबंध में पूछा गया तो कर्मचारी ने बताया कि महिला द्वारा जिस तरह की सुविधाओं के बारे में झांसा दिया जा रहा है, वे सभी नगरपरिषद क्षेत्राधिकार की हैं या ऐसी कोई सुविधा सरकार द्वारा देय नहीं है।

इस पर महिला द्वारा लोगों से की जा रही ठगी का खुलासा हो गया। परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर महिला को राउंडअप कर लिया गया है। जांच के बाद सामने आएगा कि आरोपी महिला सीमादेवी कहां की रहने वाली है और किस कानून के तहत फार्म भरवाकर वसूली कर रही थी।

Related Posts



टिप्पणियाँ