श्रीडूंगरगढ़ में कौन बनेगा अध्यक्ष,कई दावेदार खुद को बता रहे है मजबूत,अध्यक्ष के लिए लामबंदी शुरू

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों आए नगर पालिका चुनावों के परिणामों के बाद अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश का दौर चालू हो गया हैं। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के 40 वार्डो में 23 सीटें लेकर बढ़त बना चुकी बीजेपी में भी अब पालिका अध्यक्ष के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं। ऐसे में क्या संगठन की चलेगा या फिर चैक और जैक चलाने वाले नेताओं की,यह सवाल लगातार उठ रहा हैं। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की बात की जाए तो कई दावेदार खुद को मजबूत बता रहे हैं। वहीं दूसरी और पार्टी के नेता अपने-अपने गुट के पार्षद को अध्यक्ष बनाने की जुगत में लगे हैं ऐसी खबरे सामने आ रही हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 17 से लगातर पांच जीत दर्ज कर चुके विनेाद गुंसाई सीनियरटी के हिसाब से सबसे उपर माने जा रहे हैं। जो कि लगातार पांच बार पार्षद बन चुके हैं। ऐसे में जनता का उन पर अथाक विश्वास कहा जा सकता हैं। वहीं दूसरी और समाजसेवी जुगल किशोर तावणिया अपनी पुत्रवधू प्रीति शर्मा को अध्यक्ष के लिए लामबंदी कर रहे हैं। भाजपा नेता और पूर्व देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार अपने बेटे भरत सुथार को अध्यक्ष के लिए लगे हुए हैं।

इसी तरह चौथी बार पार्षद बनने वाले मानमल शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक के भाई अरूण पारीक भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष के लिए संगठन की चलेगी या फिर पॉवरफुल नेता की ये तो देखने वाली बात होगी। बता दे कि श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद इस बार सामान्य के लिए आरक्षित हैं।

इन सब के बीच में जिलाध्यक्ष और श्रीडूंगरगढ़ से बीजेपी से चुनाव लड़ चुके ताराचंद सारस्वत भी एक्टिव बताए जा रहे हैं। यह तो समय ही बता पाएगा कि आने वाले दिनों में ताराचंद सारस्वत को जिनका वदहस्त मिला हुआ है उनमें से कोई अध्यक्ष बनेगा या फिर इस बार गेंद दूसरे पाले मे जाएगी। ऐसे में ताराचंद सारस्वत को लोकल स्तर पर अपनी साख बचाने की चुनौती भी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ