लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने कार और नकदी के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। चुरू जिले के रतनगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें करीब 1 किलो 836 ग्राम सोना मिला जिसको जप्त कर लिया हैं। पुलिस को तलाशी के दौरान कार में करीब 10 लाख 47 हजार रूपए नकद भी मिले हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया हैं। पुलिस ने तीनों से नकदी, सोने की ज्वैलरी के सम्बंध में पूछताछ कर रही हैं।

टिप्पणियाँ