अध्यक्ष के लिए दावेदारों की तस्वीर साफ : नोखा में चाचा-भतीजा आमने सामने, श्रीडूंगरगढ़ में मानमल शर्मा बने दावेदार, देशनोक में टक्कर

लॉयन न्यूज, बीकानेर। जिले की तीनों नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। देशनोक में कांग्रेस अपर हैंड तो है लेकिन अगले कुछ दिनों में दोनों पार्टियां उलटफेर की कोशिश में है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है, जहां से मानमल शर्मा को सिंबल मिल गया है। यहां कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं। इसी तरह नोखा में नारायण झंवर का नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष बनना तय है।

 

देशनोक में होगी कड़ी टक्कर
देशनोक में भाजपा के नथमल सुराणा ने पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर पार्षद आवड़ दान प्रभारी मनीष कौशल उर्फ टोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस की तरफ से ओमप्रकाश मूंदड़ा ने अपना नामांकन पालिका अध्यक्ष के लिए दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस चुनाव प्रभारी शिव सिंह सांखला तथा प्रस्तावक हंसाराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देशनोक में सबसे रोचक जानकारी हैं कि सीए अनिल सारडा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है। अनिल सारडा निर्वाचित नहीं है इन्होंने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। इनके सहित 3 नामांकन भरे गए हैं।

 

श्रीडूंगरगढ़ में शर्मा बनेंगे पालिकाध्यक्ष
लंबी खींचतान के बाद आखिर भाजपा ने पालिकाध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए मानमल शर्मा को सिंबल दे दिया है। वहीं भाजपा से बागी रही प्रीति शर्मा निर्दलीय के रूप में मैदान में रही है। कांग्रेस से सिंबल श्याम सुंदर दर्जी को दिया गया है। कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत के पुत्र ललित सारस्वत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। अब भाजपा से मानमल, कांग्रेस से श्याम सुंदर, निर्दलीय के रूप में प्रीति शर्मा और ललित सारस्वत मैदान में रहे है।

 

नोखा में चाचा-भतीजा आमने सामने
नोखा एक बार फिर अनोखा साबित हुआ है। जहां नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का बोर्ड बनना तय है। दरअसल, एनसीपी को 28 सीटें लेकर सबसे आगे हैं। भाजपा के लिए यहां बोर्ड बनाना संभव नहीं है। हालांकि भाजपा ने नारायण झंवर के रिश्ते में चाचा श्रीनिवास झंवर को टिकट दिया है। लगातार दूसरी बार नारायण झंवर यहां अध्यक्ष बनते नजर आ रहे हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ