स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, ट्रक में लगी आग

लॉयन न्यूज़, बीकानेर।

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 12:30 बजे कालू से 6 किलोमीटर पहले लूनकरनसर की तरफ अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से ट्रक में आग लग गई। जिससे ट्रक में भरी चने की बोरियां व ट्रक भी काफी जल गया।
ट्रक चालक व खलासी सुरक्षित बचाया गया। मौके पर पहुंची कालू व लूणकरणसर पुलिस, टाइगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, कालू टोल कर्मचारी व सड़क से गुजर रहे हैं अन्य वाहनों के चालक, भारत माला प्रोजेक्ट के सड़क कर्मचारियों ने टैंकर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सभी की सूझबूझ से एक बड़े हादसे को टाला गया।

Related Posts



टिप्पणियाँ