लॉयन न्यूज,बीकानेर। दवाईयों के नशे में बुजुर्ग महिला से संपति दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्र्थिया सोना देवी निवासी नत्थुसर बास ने नयाशहर थाने में किसना देवी,राजूनाथ,मैना देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया हैं। घटना 13 जनवरी को नत्थुसर बास की हैं। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक साजिश के तहत अनपढ़ होने का नाजायज फायदा उठाते हुए दवाई के नशे में संपति प्रदत्त करने के दस्तावेज बनाकर निष्पादित करवा लिए। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान आरोपियेां ने प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ