फसलों में पानी दे रहे युवक की डिग्गी में डूबने से मौत,जांच में जुटी पुलिस,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। खेत की डिग्गी में फसल को पानी दे रहे युवक की मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र के 5 डीएलडी काकड़वाला की हैं। जहां पर अपने खेत मे फसलों को पानी दे रहे युवक जयपाल पुत्र सहीराम उम्र 30 वर्ष की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद मौके पर पहुचें है।

 

जिसके बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह,मुकेश पूनिया,मंगेश पूनिया ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला हैं। जहां से शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं। इस दौरान मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि आत्माराम कड़वासरा भी मौके पर रहें। हालांकि अभी तक युवक के मौत के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आखिर मौत कैसे हुई हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ