रतन बिहारी पार्क में ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे दो जुआरी गिरफ्तारी

लॉयन न्यूज, बीकानेर। ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को कोटगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2320 रुपये व 52 पत्ते ताश बरामद की। पुलिस के अनुसार रतन बिहारी पार्क में खुआ खेले जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर हैड कांस्टेबल महावीर प्रताप सिंह, कांस्टेबल राकेश रतन बिहारी पार्क पहुंचे, जहां कुचीलपुरा निवासी कालू खां व रामपुरा बस्ती की गली नंबर 1 निवासी अजीज को गिरफ्तार किया। दोनों सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। दोनों के पास 52 पत्ते ताश व 2320 रुपये जुआ राशि मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आरपीजीओ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ