आजाद क्लब ने भूमि नीलामी को रोकने की मांग,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। आजाद क्लब ने आज नगर निगम में प्रदर्शन कर आगामी दिनों में होने वाली नीलामी को रोकने की मांग की हैं। इस सम्बंध में क्लब के सदस्यों ने महापौर के नाम ज्ञापन सौंपकर आयुक्त से मुलाकात की और नीलामी को रोकने की मांग की हैं। क्लब के सदस्यों ने बताया कि आजादी के समय से ही बीकानेर के उपनगर भीनासर में आजाद क्लब के अधीनस्थ करीब 5 भूखण्डों की भूमि हैं।

जो कि विभिन्न तरहों के कार्यक्रमों में काम में आती हैं। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस भूमि का आजादी के बाद से ही इसकी देखभाल करते हैं। जहां पर आसपास के लोग भ्रमण करने,खेलने और अनेक तरह से उपयोग में लेते हैं। सदस्यों ने मांग है कि आगामी दिनों यानि 4 फरवरी और 9 फरवरी को होने वाली इस भूमि की नीलामी रोकी जावे। ताकि आसपास भीनासर,गंगाशहर के लोग खेल के साथ सामाजिक सरोकारों से निभा सके। बता दे कि यह भूमि भीनासर के जवाहर स्कूल के पास है। जहां पर बीते कई सालों से आसपास के लोग घूमने,खेलने के लिए आते हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ