लॉयन न्यूज, बीकानेर। 31 जनवरी को तुलसी धारणिया मैमोरियल स्कूल के पास एक सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ जेएनवीसी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पेमासर निवासी किशनाराम पुत्र मघाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 31 जनवरी को उसके चाचाजी का लड़का मुकेश व उसका साथी कैलाश दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तुलसी धारणिया मैमोरियल स्कूल के पास पहुंचे तो सामने एक पिकअप गाड़ी आई जिसके चालक ने गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गया था। इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन 3 जनवरी को मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरजे 07 जीबी 8802 पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
लॉकडाउन में जानेमाने फिल्मकारों की नज़रों में आने का मौका, बनाओ एक मिनिट की फ़िल्म लॉयन न्यूज़, बीकानेर। बॉलीवुड के पांच फेमस फिल्म मेकर्स साजिद नाडियावाला,आनंद एल रॉय,एकता कपूर,नितेश […]
पद्मावत के बाद अब ये फिल्म कर रही है हिन्दुओं का अपमान राजस्थान का पुरोहित समाज उतरा फिल्म द पुष्कर लॉज के विरोध में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड की आगामी फिल्म द […]
2019 में आने वाली ये बॉलीवुड फिल्में फंसी विवाद में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड लगातार ऐसी फिल्में ला रहा है जो देश में विवादों का कारण बनती है। 2018 में संजय […]
भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं पर सीमा शुल्क किया दौ सौ फीसदी बीकानेर का पापड़ उद्योग होगा प्रभावित लॉयन न्यूज, बीकानेर। पाकिस्तान से होने वाले आयात पर सीमा शुल्क दौ सौ […]
बैंक खाते से गायब हो रहे हैं पैसे, आखिर कैसे? -रोशन बाफना सारी जानकारियां, बचने के उपाय व समाधान लॉइन न्यूज, बीकानेर। लोगों के मोबाईल नम्बर पर एसअीबाई […]
टिप्पणियाँ