लॉयन न्यूज,बीकानेर। घूसखोरों के खिलाफ एक्शन में आयी एसीबी ने आज बारां में कार्रवाई की हैं। एसीबी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गदरेठा सरपंच को दबोचा हैं। टीम ने सरपंच जितेन्द्र के साथ विवेक जैन के नाम के युवक को भी टे्रप किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार पट्टा बनवाने के एवज में सरपंच 30 हजार रूपए की रिश्वत ले रहा था। इस दौरान एसीबी के सीआई ज्ञानचंद ने ट्रेप कर लिया। रिश्वत के सम्बंध में दोनो पकड़े गए घूसखोरों से पूछताछ की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई समय से एसीबी लगातार घूसखोरो पर कार्रवाई कर रही है लेकिन फिर भी घूसखोर लगातार रिश्वत लेते जा रह है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन घूसखोरों को एसीबी से डर लगता भी है या नहीं।

टिप्पणियाँ