लॉयन न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पथराव की खबर सामने आयी हैं। घटना चुरू के खाटूश्याम जी की हैं। जहां पर बाड़ाबंदी में बंद पार्षद के समर्थकों ने पथराव कर दिया। सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा ने खाटूश्याम जी में बांड़ाबंदी कर रखी हैं। जहां पर वार्ड 13 के पार्षद शिव भगवान भी इस बाड़ाबंदी में हैं। इसी के चलते पार्षद के पुत्र और उनके समर्थक रिसोर्ट के सामने पहुंचे और अपने पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की। लेकिन जब पार्षद पुत्र और उनके समर्थकों को मिलने नहीं दिया गया तो वह आग बबूला हो गए और बाड़ाबंदी पर पथराव कर दिया। उल्लेखनीय है कि वार्ड 13 के पार्षद शिव भगवान के परिवार की सदस्य मोनिका सैनी ने भी निर्दलीय नामाकंन कर रखा है और मोनिका सैनी की बहन भी बाड़ाबंदी में बंद है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी हैं।
टिप्पणियाँ