बीकानेर में फिर सामने आया तीन तलाक का मामला, पत्नी पहुंची थाने और पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। यह मामला जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां एमएस हॉस्टल के पीछे भुट्टों का बास रहने वाली यासमीन बानो ने अपने पति मोहम्मद तोफिक उर्फ मोनू भाटी पुत्र आरिफ खान के खिलाफ तीन तलाक का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण 2019 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रुपाराम को सौंपी है।

Related Posts



टिप्पणियाँ