लॉयन न्यूज, बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
जिसमें 09027/09028, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल गाडी संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06.02.21 से 24.04.21 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 23:05 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार 09028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवा जम्मूतवी से दिनांक 08.02.21 से 26.04.21 तक (12 ट्रिप) से प्रत्येक सोमवार को 05:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मे बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आनन्द, नदियाड, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं. पाली मारवाड, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डिडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, हिसार, बरवाला, धुरी, लुधियाना, जालन्धर, कैंट, पठानकोट कैंट व कठुआ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान एवं पॉवरकार डिब्बे होंगे।


टिप्पणियाँ