रामपुरा बस्ती मेें केन्द्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी को रोका,पूर्व पार्षद और उनके समर्थकों ने किया प्रदर्शन,देखें वीडियो
लॉयन न्यूज,बीकानेर। कृषि कानूनों का विरोध झेल रहे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के बेटे और भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल का रामपुरा बस्ती क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां पर पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और उनके समर्थकों ने रविशेखर की गाड़ी को रोक लिया और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अरोड़ा के समर्थक मौजूद रहें। गाड़ी को रोककर गो बेक के नारे भी लगाए गए। इस दौरान अरोड़ा और उनके साथी गाड़ी के आगे बीच रोड़ पर बैठ गए। उल्लेखनीय है कि आज सुबह कांगे्रस नेता गोपाल गहलोत ने कहा था कि जब तक किसानों का विवाद हल नहीं हो जात है। तब तक के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम को बीकानेर में घुसने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में इसको इसी से जोड़कर देखा जा रहा हैं। हालांकि रविशेखर जिस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थें। अरोड़ा और उनके समर्थकों ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया।

टिप्पणियाँ