राजलदेसर का रहने वाला बच्चा पहुंचा बीकानेर, कल मिलेगा अपने परिजनों से

लॉयन न्यूज, बीकानेर। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक और गुमशुदा बच्चा मिला। यह बच्चा आर.पी.एफ. ए.एस.आई. राजवीर सिंह को गश्त के दौरान मिला। जिसे ए.एस.आई. द्वारा स्टेशन अधिक्षक राजकुमार अग्रवाल के माध्यम से बाल सहायता केन्द्र टीम को सुपुर्द किया। बाल सहायता केन्द्र-1098 के जिला समन्वयक पप्पूराम मेघवाल ने बताया कि गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा मिला जो कि अकेला एंव गुमशुदा था जिसे बाल सहायता केन्द्र टीम, बाल सहायता केन्द्र कार्यालय लेकर आई जिसमें बच्चे से पूछताछ करने अपना नाम कानाराम पुत्र खेताराम, उम्र- 16 वर्ष, निवासी- राजलदेशर चुरू राजस्थान बताया। इसके बाद बाल सहायता केन्द्र टीम सदस्य ओमप्रकाश द्वारा उक्त बालक की कोविड-19 की जांच करवाई गई, बाद उसे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां अध्यक्ष द्वारा बालक को किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया। पप्पूराम ने बताया कि सहायता केन्द्र टीम द्वारा राजलदेशर पुलिस थाना के माध्यम से बच्चे के परिजनों से सम्पर्क कर लिया गया है 05 फरवरी को बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाऐगा। ज्ञात रहे कि बुधवार को रेलवे स्टेशन एक साथ दो गुमशुदा बच्चे मिले थे।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ