इस भूमि को निगम पिछले दस साल से कर रहा नीलाम, लेकिन हर बार रद्द करनी पड़ती है नीलामी, इस बार क्या होगा? पढ़ें यह रोचक खबर
लॉयन न्यूज, बीकानेर। भीनासर में आजाद क्लब व जवाहर स्कूल के बीच की भूमि पर पिछले दस सालों से विवाद चल रहा है। विवाह यह है कि निगम इस भूमि को नीलाम करना चाहता है लेकिन वहां के स्थानीय लोग व आजाद क्लब के लोग इस भूमि को आमजन के काम आने वाली जमीन बताते हुए हर बार नीलामी को रूकवा देते है। अब फिर निगम इस भूमि को नीलाम करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले ही गंगाशहर, भीनासर, किश्मीदेसर व आजाद क्लब के लोग नगर निगम पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन कर नीलामी रोकने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आजाद क्लब व जवाहर स्कूल के बीच की भूमि स्थानीय लोगों के काम आती है, जहां हर वर्ष अनेक कार्यक्रम होते है, लेकिन निगम इस भूमि को नीलाम करने जा रहा है। लोगों ने बताया कि 1947 से रजिस्टे्रशन आजाद क्लब जो कि भीनासर में है, जिसमें खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाते है। क्लब के आगे की भूमि को क्लब ने 1947 से सहेज कर रखा हुआ है। जहां हर वर्ष 15 अगस्त, 26 जनवरी, होली का दहन सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते है। लेकिन निगम पिछले दस सालों से इस भूमि को समय-समय पर नीलाम कर रहा है, लेकिन हम लोग हर बार विरोध-प्रदर्शन कर इस नीलामी को कैंसिल करवाते है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस बार हम लोगों ने तय किया है कि अब टेम्प्रेरी इलाज को छोड़कर इस भूमि को आजाद क्लब के सानिध्य में करवाना चाहते है और इसी मांग को लेकर आज बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी यहां पहुंचे है।

टिप्पणियाँ