बिना बताएं घर से निकली युवती,परिजनों ने जताया बहला फुसलाकर भगा ले जाने का शक

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बिना बताए युवती के घर से निकलने और भगा ले जाने का शक होने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में श्यामली निवासी रानी बाजार ने कोटगेट थाने में जयपुर निवासी सुनिल शेखावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 2 फरवरी की सुबह 11 बजे के आसपास रानी बाजार की हैं। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 2 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसकी बेटी बिना बताए घर से निकल गयी। जो कि अभी तक वापस नहीं लौटी हैं और ना ही उससे कोई संपर्क हो पाया हैं। प्रार्थिया ने शक जताते हुए बताया कि जयपुर निवासी आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया हैं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ