लॉयन न्यूज, बीकानेर। महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में एक सरसों के खेत पर पुलिस व ग्रामीण रातभर डेरा डाले बैठे रहे लेकिन गुरुवार दोपहर 12 बजे तक पुलिस को कुछ नहीं मिला। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि पूरे खेत को पुलिस ने छान लिया है, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अर्जनरसर के पास सुरजाराम गोदारा नाम के व्यक्ति का छह बीघा में खेत है। खेत में सरसों की फसल ऊगी हुई है। बुधवार को यहां के काश्तकार ने सूचना दी कि खेत में दो संदिग्ध व्यक्ति घुसे है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेत को चोरों तरफ से घेर लिया। गोदारा ने बताया कि खेत में घनी सरसों होने के कारण अंदर घुसना मुश्किल था, फिर ऊपर से अंधेरा और हो गया। संदिग्ध लोग कहीं खेत से निकलकर भाग न जाये इसके लिए पूरी रात पुलिस खेत के चारों तरफ निगरानी में खड़ी रही, प्रकाश के लिए लाइटें मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने पूरे खेत को छान लिया, लेकिन यहां कोई व्यक्ति नहीं मिला।


टिप्पणियाँ