आधी रात को दरवाजे और खिडकियों पर पेट्रोल उड़ेलकर लगाई आग,दी जान से मारने की धमकी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। घर के दरवाजे और खिडकियों पर आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी सिकेन्द्र अली निवासी बान्द्रा बास ने कोटगेट थाने में यूडी जावा,विजय जावा,राज जावा,थारचंद व कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

घटना बान्द्रा बास सतार जी की चक्की के पास 1 फरवरी की रात्रि करीब एक-डेढ़ बजे के आसपास की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी के चाचा कमरूद्दीन के घर के आगे आए। इस दौरान आरोपियों ने पहले ही अपने हाथों में पेट्रोल ले रखा था।

आरोपियों ने आते ही प्रार्थी के चाचा के घर की खिडकियों व घर के दरवाजों पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे एलानिया जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ