तेज रफ्तार होंडा सिटी बिजली के खंभे से टकराई, ड्राइवर घायल

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सबसे व्यस्ततम केईएम रोड पर सोमवार देर रात एक अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार की टक्कर से खंभा भी गिर गया। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी के मुताबिक, देर रात होंडा सिटी कार में सवार दो लोग बहुत तेज गति से आ रहे थे। खजांची मार्केट के पास उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क से काफी दूर लगे एक खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा गिर गया।क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया। उसे आसपास से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में नहीं है। उसका पता लगाया जा रहा है। कोटगेट पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। घायलों के नाम के बारे में कोटगेट पुलिस से कोई सूचना नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने नया खंभा लगाकर आपूर्ति को सुचारू किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ