एन.सी.पी. के सभी पार्षद भाजपा में शामिल

लॉयन न्यूज,बीकानेर। नगर निकाय के चुनाव में जीते हुए एनसीपी के करीब 17 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। निवाई नगर पालिका में पहली बार बहुमत हासिल करने के बावजूद एनसीपी के सभी 17 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के यहां पर 35 में से 10 पार्षद जीते थें। जबकि एनसीपी के 17 और कांग्रेस के पार्षद जीते थें।

किंतु एनसीपी पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब भाजपा के पास 27 पार्षदों का बहुमत हो गया हैं। पूरे राजस्थान में भाजपा को 90 में से 24 नगर निकाय में स्पष्ट बहुमत मिल चुका हैं। जबकि 46 निकायों में निर्दलीय पार्षद बोर्ड बनाने के लिए निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीयों पर नजर गढ़ाए हुए हैं। एनसीपी के सभी पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस को निवाई में बड़ा झटका माना जा सकता हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ