युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप,हजारों रूपए और जेवरात लेकर गयी युवती

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बहला फुसलाकर युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी राजुदान निवासी देशनोक ने कैलाशदान निवासी जोधुपर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 31 जनवरी की हैं। प्रार्थी ने बताया कि 31 जनवरी को उसकी भतीजी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान उसकी भतीजी घर से करीब 90 हजार रूपए और करीब 5 तोला सोने के जेवरात भी लेकर गयी हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने झूठें झांसों में लेकर उकसाया और भगा ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ