लॉयन न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी नवरतन सोनी निवासी हनुमान धोरा नोखा ने नयाशहर थाने में श्यामसुंदर सोनी,हीरालाल सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 2 फरवरी दोपहर करीब 3 बजे के आसपास लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की हैं।
प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। जब प्रार्थी ने मना किया तो आरोपियों ने प्रार्थी के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने मारपीट करते हुए प्रार्थी का मोबाइल भी छीन लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ