अर्जुन को भेजा वल्लभनगर, राजे गुट फिर दरकिनार!

लॉयन न्यूज़, बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को उदयपुर के वल्लभनगर में होने वाले उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया है। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव अलका गुर्जर रहेंगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने चार विधानसभा चुनाव के लिये इस आशय की घोषण की है। सुजानगढ़ में गुलाबचंद कटारिया-सीपी जोशी, सहाड़ा में राजेंद्र राठौड़-मदन दिलावर, राजसमन्द में राजेंद्र राठौड़-कैलाश चौधरी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस सूची में कहीं भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुट से किसी को भी अवसर नहीं दिया जाना चर्चा का विषय है। जबकि पिछले दिनों राजे को कोर कमेटी में शामिल किया गया था।

Related Posts



टिप्पणियाँ