किसान आंदोलन के समर्थन में वकीलों ने दिया सांकेतिक धरना,की कानून रद्द करने की मांग,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वांन पर चल रहे राष्ट्र व्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में आज जिला कलेक्ट्रेट पर वकीलों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान वकीलों ने कलक्टर को राष्टपति के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कानूनों की रद्द करने की मांग की। इस सम्बंध में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल शर्मा ने बताया कि सरकार जल्द से जल्द किसानों के हितों मेंं कानूनों को रद्द करे। एमएसपी को कानूनी जामा पहनाया जावें। शर्मा ने कहा कि सरकार ने यह कानून केवल मात्र कॉरपोरेट घरानों को खुश करने और उन्हें आर्थिक लाभ देने के लिए किया गया। शर्मा ने कहा कि किसान बीते करीब 70 दिनों से बॉर्डर पर डटे हैं। हम अधिवक्ता उन्हीं के समर्थन में एक दिन का सांकेतिक धरना दे रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहें।

Related Posts



टिप्पणियाँ