पीबीएम के चिकित्सकों की उपलब्धि : एडवांस लेप्रोस्कोपिक पद्धति से मूत्राशय से कैंसर की गांठ निकाली, आंत काट कर पेशाब की नई थैली भी बनाई
लॉयन न्यूज, बीकानेर। मूत्राशय कैंसर का अब तक का सबसे जटिल ऑपरेशन बीकानेर के एसपी मेडिलक कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में करने का दावा किया गया है। चिकित्सकों ने एक मरीज के मूत्राशय से कैंसर की गांठ निकाली। इतना ही नहीं मरीज की आंत को काट कर पेशाब की नई थैली बनाई और उसे उसके शरीर में प्रत्यारोपित किया। करीब साढ़े सात घंटे चले ऑपरेशन को एडवांस लेप्रोस्कोपिक पद्धति से किया गया। यह ऑपरेशन यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेपी स्वामी व उनकी टीम ने किया।
सीकर जिले के राजकुमार (45) को पेशाब में तकलीफ होने पर पीबीएम अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में दिखा गया। यहां मरीज की पेशाब की थैली में गांठ पाई गई। मरीज की सभी जरूरी जांचें कराई गई। पहले मरीज का ट्रांस यूर्थल एंडोस्कोपिक रीसेक्शन किया गया। बायप्सी में गांठ कैंसर की पाई गई जो हाईग्रेड मसल्स इनवेसिव आई। पेशाब की थैली की गांठ को निकालने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विभगाध्यक्ष मुकेश आर्य से मशविरा कर रेडिकल सिस्टो प्रोस्टेटक्टमी ऑपरेशन करके यूरिनरी ब्लेडर को निकाला गया। ऑपरेशन करीब सात घंटे तक चला।


टिप्पणियाँ