लाठियों और थाप-मुक्कों से मारपीट कर दी जाति सूचक गालियां,बीच-बचाव करने आयी महिलाओं के साथ की बदतमीजी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। जाति सूचक गालियां निकालकर मारपीट करने और महिलाओ के साथ र्दुव्यवहार करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी मघाराम मेघवाल निवासी रासीसर ने नोखा पुलिस थाने में रमेश,विष्णु,सियाराम,श्रीचंद,सुधिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 1 फरवरी शाम करीब साढ़े छ बजे के आसपास तालारिया बास की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियेां ने उसके साथ थाप-मुक्कों और लाठियों से मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए जाति को निशाना बनाया और जाति सूचक गालियां दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आयी महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने र्दुव्यवहार करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच नेमसिंह चौहान को सौंपी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ