आखिर है क्या लीलाधर तापड़िया?,चायल, राठी के बाद दफ्तरी ने भी दर्ज कराया मुकदमा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। फेसबुक और व्हाटसअप पर मैसेज कर खाते में रूपए डलवाने और जाने से मारने की धमकी देने का एक और मामला सामने आया हैं। यह मामला भी लीलाधर तापड़िया के विरुद्ध ही दर्ज करवाया गया है। बता दें, लीलाधर तापड़िया के खिलाफ पहले कांग्रेसी नेता धनपत चायल और व्यवसायी जुगल राठी ने भी इसी तरह का मामला दर्ज करवाया है।

गंगाशहर थाने में सुरेश दफ्तरी पुत्र सुमेरमल दफ्तरी निवासी गंगाशहर ने नोखा निवासी लीलाधर तापडिय़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 2 फरवरी की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसे फेसबुक आईडी से दुष्प्रेरित किया गया और फेसबुक आईडी के माध्यम से कहा कि नोखा के बड़े किक्रेट बुकी के साथ प्रार्थी के संपर्क हैं। इसी के कारण क्रिकेट बुकी प्रकाश सेठिया को भगाया हैं।

प्रार्थी ने बताया कि आरेापी ने उसे मैसेज कर बताया कि सुखदेव चायल और जुगल राठी ने मेरे खाते में दो लाख रूपए डलवा दिए हैं। तुम भी मेरे खाते में दो लाख रूपए ड़लवा दो। ्रप्रार्थी ने बताया कि पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी। आरोपी ने प्रार्थी को सोशल मीडिया के माध्यम से यह धमकी दी हैं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से लीलाधर तापडिय़ा पुलिस महकमें में जाना पहचाना जाने लगा हैं।

क्योंकि कुछ समय पूर्व कोटगेट थाने में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धनपत चायल ने रूपए मांगने और रूपए नहीं देने पर किक्रेट के नाम पर उसके भाई सुखदेव चायल की छवि धूमिल करने का मामला दर्ज करवाया था। ऐसा ही मामला व्यवसायी जुगल राठी ने नयाशहर थाने में दर्ज करवाया था। ऐसे में लगातार यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कौन है लीलाधर तापडिय़ा जो आए दिन कभी कांग्रेस नेता,व्यवसायी और कभी उद्योगतियों को पैसे देने के लिए धमकी भरे कॉल और मैसेज कर रहा हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ