लॉयन न्यूज,बीकानेर। राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सहायकों को नियमित करने की मांग की हैं। इस सम्बंध में शिक्षा मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है कि प्रदेश के करीब 27000 हजार सहायकों को समायोजन कर नियमित की जावे। इस सम्बंध में बीकानेर जिला सरंक्षक पुखराज शर्मा पी राज ने बताया कि बीते करीब 13 वर्षो से हम नियमित रोजगार की आस में सहायकों के रूप में कार्य कर रहे हैं।
ऐसे में अब हमें नियमित किया जावे। इनकी मांग है कि हमारा मासिक वेतन 8000 है जिससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा हैं। पी राज ने बताया कि ग्राम पंचायतों के साथ-साथ हम शिक्षा विभाग में बी.एल. और मीड डे मील,शाला दर्पण व अन्य कई तरह के गैर शैक्षणिक कार्य पिछले चार वर्षो से इस पद पर कर रहे हैं। इन्होनें ने बताया कि विद्याार्थी मित्र के रूप में हमने 8 सालों तक शैक्षणिक कार्य किए हैं।
ऐसे में हम उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुके है जहां से नियमितीकरण के लिए नयी प्रकिया से गुजरना अब असंभव सा हैं। विद्यार्थी मित्रों ने बताया कि प्रदेशस्तरीय आव्हान पर 8 फरवरी को प्रदेशभर के विद्यार्थी मित्र सामूहिक अवकाश पर कलेक्ट्रेट जयपुर से विधानसभा तक पैदल दांडी मार्च के रूप में पहुचेेगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी प्रशासन ओर सरकार की होगी।

टिप्पणियाँ