लॉरेंस गैंग और हरियाणा गैंगस्टर्स से जुड़े 8 बदमाश गिरफ्तार,विदेशों से किया जाता था ऑपरेट,कई वारदातों का खुल सकता है राज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने गैंगस्टर्स पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहरण, लूट,फायंरिग,डकैती,  करने वाले करीब 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। इस सम्बंध में श्रीगंगानगर एसपी राजन दुष्यंत ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी हैं।

एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गंगानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 8 बदमाशों को पकड़ा हैं। जो कि लॉरेंस गैंग और हरियाणा गैंगस्टर्स से जुड़े हुए बदमाश बताए जा रहे हैं।

एसपी ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने बीते कुछ समय में गंगानगर में भय व्याप्त कर रखा था। इन्हीं बदमाशों ने श्रीगंगानगर और रायसिंहनगर के व्यापारियों पर फायंरिग की थी। सभी बदमाशों को थाईलैंड,यूके,कनाड़ा से फोन कॉल से ऑपरेट किया जाता रहा हैं। इन सभी से गहनता से पूछताछ जारी हैं। आने वाले दिनों में इन बदमाशों से कई बड़ी वारदातों के राज का पर्दा उठ सकता हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ