केन्द्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी का रास्ता रोकने और जाति सूचक गालियां देने का आरोप,पूर्व पार्षद सहित 5 नामजद
लॉयन न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने और जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
रविशेखर मेघवाल ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा,सतपाल अरोड़ा,सुनील,हरीश पूनिया,हीरू और कई अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि आज सुबह वह लखविन्द्र मिष्ठान भंडार नाम के प्रतिष्ठान के उद्घाटन के लिए जा रहा था।
इसी दौरान रामपुरा बस्ती भैरू जी मंदिर के पास आरोपियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ और उनके साथ कई समर्थक मौजूद थें। इस दौरान आरोपियेंा ने प्रार्थी की गाड़ी के बोनट पर जोर-जोर से मुक्के मारने लगे और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपियेां ने उसके साथ जाति को निशाने बनाते हुए गाली गलौच की और नीचे दिखाने का प्रयास किया । प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ