ममता के किले में एक और सेंधमारी,46 दिनों में 11 टीएमसी विधायक कर चुके भाजपा जॉइन

लॉयन न्यूज,बीकानेर। चुनावों से पहले टीएमसी में शुरू हुई बगावत रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार टीएमसी के विधायक और दिग्गज नेताओं बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसकी शुरूआत शुभेंदू अधिकारी के रूप में हुई थी लेकिन रूकेगी कहां पर ये देखने वाली बात होगी। इसी कड़ी में आज फिर एक विधायक ने ममता को झटका दे दिया। विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार के एक और विधायक मंगलवार यानी 2 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए। डायमंड हार्बर से विधायक दीपक हल्दर ने सोमवार को ही टीएमसी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने भाजपा नेता मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। बंगाल में सियासी उठापटक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 46 दिन में 11 टीएमसी विधायकों ने भाजपा का हाथ थामा है।

शुभेंदु से हुई शुरुआत
टीएमसी छोड़कर भाजपा ज्वॉइन करने का सिलसिला 19 दिसंबर से तेज हुआ। जब शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे। इसके बाद 21 जनवरी को शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्?टाचार्य और 30 जनवरी को पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, विधायक बैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल ने भाजपा जॉइन कर ली थी।

लक्ष्मी रतन शुक्ल ने मंत्री पद छोड़ा
यहीं नहीं, ममता सरकार में खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी पिछले महीने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब तक उन्होंने भाजपा जॉइन नहीं की है। अटकलें हैं कि वे राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।
30 मई को खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल
राज्य में ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। लिहाजा अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे।

Related Posts



टिप्पणियाँ