लॉयन न्यूज,बीकानेर। पिकअप की टक्कर से चार गायों की मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना नापासर थाना क्षेत्र के एनएच 11 गुंसाईसर की हैं। जहां पर एक पिकअप (आरजे-02-टीआर-9503) ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गायों को टक्कर मार दी। जिससे चार गायों की मौत हो गयी। इस सम्बंध में नापासर थाना अधिकारी ने बसंत कुमार पुत्र रिछपाल निवासी सीकर को के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

टिप्पणियाँ