विफा युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार,3 महामंत्री नियुक्त

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ देहात के तहसील अध्यक्ष कन्हैयाल उपाध्याय की अनुशंसा से युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा की स्वीकृति से कार्यकारिणी का विस्तार किया हैं। श्रीकोलायत की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के प्रति कर्मठता योग्यता समपर्ण भाव से संगठन की रीति नीति का अनुसरण करते हुए विफा युवा प्रकोष्ठ की देहात कार्यकारिणी में अनिल जाजड़ा, राम पुरोहित ओर कपिल शर्मा का तहसील महामंत्री दायित्व के लिए मनोयन किया गया है। विफा युवा प्रकोष्ठ ,प्रदेश सचिव अरुण कल्ला, अभिषेक जाजड़ा,मोनू उपाध्याय,जितेंद्र पंचारिया,राहुल सेवग,कपिल सेवग,योगेश रामावत,राणु राजपुरोहित, आयुष सेवग,राजेंद्र उपाध्याय आदि ने युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई और समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही।

Related Posts



टिप्पणियाँ