लॉयन न्यूज,बीकानेर। हत्या के एक पुराने मामले में न्यायालय ने 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। हनुमानगढ़ के एडीजे प्रथम पुखराज गहलोत ने यह सजा सुनाई हैं। न्यायाधीश ने श्रवण कुमार,पृथ्वीराज और रेवंतराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। इस मामले की एपीपी राजेश बसंल ने अभियोजन पक्ष की और से पैरवी की हैं। यह सजा हनुमानगढ़ में हुई हत्या के मामले में सुनाई हैं। उल्लेखनीय है कि इन तीनों दोषियों ने उदासर निवासी महेन्द्र की कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया था ओर इसके बाद टै्रक्टर से कुचलकर महेन्द की हत्या कर दी थी।

टिप्पणियाँ